Bhojpuri Actress Amrapali Dubey ने शुरू की मां भवानी की शूटिंग

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey ने शुरू की मां भवानी की शूटिंग

Bhojpuri Actress, Amrapali Dubey की फ़िल्म मां भवानी की शूटिंग शुरू हो गयी है। अभय सिन्हा फ़िल्म मां भवानी के प्रेज़ेंटर हैं। इसके निर्माता पंकज तिवारी है।आम्रपाली दुबे ने कहा,मैं बहुत ही समय से यशी फ़िल्मस की किसी फ़िल्म में लीड करना चाहती थी। यशी फिल्मस इंडस्ट्री का यह सबसे बड़ा प्रोडक्शन हाउस है और अभय जी, पंकज जी इस इंडस्ट्री के सबसे पुराने मेकर्स में शुमार हैं, रजनीश जी एक बेहतरीन संगीतकार के साथ सबसे बड़े निर्देशकों में से एक हैं।इनके साथ काम करने का मौक़ा बहुत संघर्षों के बाद ही नसीब होता है और फिर हमें तो लीड करने का मौका मिला है, इसमें मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश करूंगी। यह फ़िल्म मेरे फ़िल्मी कैरियर की सबसे बड़ी फ़िल्म साबित होगी।
35 साल की भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अभी तक हैं ‘कुंवारी’
लेखक, निर्देशक एवं संगीतकार रजनीश मिश्रा ने कहा,हमने फ़िल्म के गीत संगीत का काम पूरा कर लिया था और यह चाहते थे कि साल के आखिर में कुछ बहुत बड़ा धमाका करें, तो इससे बड़ा अवसर और क्या हो सकता था। हमने यशी फ़िल्मस की फिल्म माँ भवानी की शूटिंग आम्रपाली जी के साथ करना शुरू कर दी हैं ।अभय सिन्हा ने कहा,हम एक ऐसी फ़िल्म बनाना चाहते थे कि जिसमें हमारी अभिनेत्री ही फ़िल्म को लीड करे।हमारी इस फ़िल्म में अभिनेत्री ही सबकुछ है और आपको इस फ़िल्म को देखने के बाद अपनी संस्कृति पर गर्व होगा, यह लगेगा कि आप एक बेहतरीन कन्टेन्ट के साथ बेहतरीन मेकिंग वाली अच्छी भोजपुरी फ़िल्म का आनंद उठा रहे हैं । यह फ़िल्म ऐतिहासिक फ़िल्म होगी।

फ़िल्म मां भवानी में आम्रपाली दुबे के साथ स्मृति सिन्हा, अवधेश मिश्रा, अनिता रावत और खुशबू यादव की अहम भूमिका है।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *