Animal on Burj Khalifa: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर नजर आई फिल्म की झलक

Animal on Burj Khalifa: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर नजर आई फिल्म की झलक

Animal on Burj Khalifa: बॉलीवुड फिल्म एनिमल ( Animal) जहां पर 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है वही पर इस फिल्म की 60 सेकंड वीडियो की झलक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा पर नजर आई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सामने आया ये वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए वीडियो में ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा रहा है। इस दौरान रणबीर कपूर के साथ ही बॉबी देओल (Bobby Deol) और भूषण कुमार भी नजर आ रहे हैं। रणबीर को इस मोमेंट को अपने मोबाइल कैमरे में कैप्चर करते भी देखा सकता है।

बॉबी ग्रे ट्राउजर के साथ सफेद शर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं, जबकि रणबीर कपूर ब्लैक पैंट और ब्लैक स्वेटर में नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणबीर के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।

फिल्म में दिखेगें कई शेड्स

आपको बताते चलें, फिल्म को निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में विलेन के किरदार में बॉबी देओल नजर आएंगे। एक दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। निर्देशन में में बनी इस मूवी में उनके कैरेक्टर्स में कई तरह के शेड्स देखने को मिलेंगे। फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटेड हैं, जिसमें अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *