‘Animal’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ‘Sam बहादुर’ ने पैर जमाए

‘Animal’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ‘Sam बहादुर’ ने पैर जमाए

‘Animal’ रणबीर कपूर की एनिमल बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। वीकएंड में धुआंधार कमाई के बाद वीकडेज में भी फिल्म की पकड़ बरकरार है। वहीं, सैम बहादुर भी टिकट खिड़की पर मजबूती से अपने पांव जमाए हुए है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। आइए जानते हैं कि 12वें दिन फिल्म ने कितना कारोबार किया।

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि वीकडेज में भी यह फिल्म जबर्दस्त बिजनेस कर रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 337.58 करोड़ का कलेक्शन किया था।

वहीं, दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। 11वें दिन फिल्म ने 13.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 13.32 करोड़ का कलेकशन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 458.44 करोड़ हो गया है। माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। अगर ऐसा होता है तो शाहरुख खान और सनी देओल के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले वे तीसरे बॉलीवुड अभिनेता बन जाएंगे।

वहीं, सैम बहादुर की बात करें तो एनिमल के तूफान के सामने यह फिल्म टिके रहने मे कामयाब रही है। कंटेंट के दम पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म में विक्की कौशल की अदाकारी को काफी सराहा जा रहा है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित है।

इसमें, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी हैं। इसके कलेक्शन की बात करें तो फिल्म मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। दूसरे मंगलवार को फिल्म ने दो करोड़ 40 लाख का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 61.10 करोड़ हो गया है। आने वाले वीकएंड में फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल सकता है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *