Actress Jhanvi Kapoor : बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, महाकाल की भक्ति में नजर आई लीन

Actress Jhanvi Kapoor : बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, महाकाल की भक्ति में नजर आई लीन

Actress Jhanvi Kapoor : आज उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में अर्जी लगाने आज बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर पहुंची जिनके साथ उनके दोस्त शिखर पहाड़िया, जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार और परिवार के लोग नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस को भगवान शिव की भक्ति में लीन होते देखा गया है।

दर्शन के बाद क्या बोली एक्ट्रेस

ए दर्शन – पूजन के बाद जाह्नवी ने कहा, ‘यहां आकर आनंद महसूस कर रही हूं। बहुत अच्छा अनुभव रहा।’ एटली कुमार ने कहा, ‘दूसरी बार महाकाल के दर्शन किए। जवान की रिलीज से पहले भी उन्होंने महाकाल के दर्शन किए थे।’

कैसा रहा आज महाकाल का श्रृंगार

 आपको बताते चलें,          श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान 4 बजे पट खुले, इस दौरान पंडे – पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया। कपूर आरती के बाद भगवान महाकाल को आभूषण और सूखे मेवे अर्पित कर श्रृंगार किया।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *