Suicide जिला अस्पताल के वार्ड ब्यॉय ने ड्यूटी रूम में की आत्महत्या

Suicide जिला अस्पताल के वार्ड ब्यॉय ने ड्यूटी रूम में की आत्महत्या

Suicide  बरेली के जिला अस्पताल में तैनात एक वार्ट ब्यॉय ने ड्यूटी रूम में आत्म हत्या कर ली। उसने प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाया और सीलिंग फैन से लटक कर जान दे दी। वार्ड ब्यॉय का नाम प्रदीप पाठक था और उसकी उम्र लगभग 50  वर्ष थी। उसकी ड्यूटी  अस्पताल के बर्न वॉर्ड में थी।

रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे प्रदीप

किला थाना क्षेत्र के कन्हैया टोला बड़ा बाजार निवासी प्रदीप पाठक पुत्र चंद्रपाल पाठक  हर रोज की तरह शुक्रवार को ड्यूटी पर आया था। रात करीब 8 बजे वह बर्न वार्ड के एक कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर न आने पर स्टाफ ने तलाश की। जब स्टाफ ने कमरे को खोल कर देखा तो सब सन्न रह गए। प्रदीप का पंखे से झूल रहा था।

घर में छाया शोक, सभी स्तब्ध

मृतक प्रदीप की पत्नी और शादीशुदा बेटी हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया लोग स्तब्ध रहे गए। जिला अस्पताल के स्टाफ की  सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन प्रदीप ने ये कदम क्यों उठाया, इसकी वजह साफ नहीं है। इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *