Chinagam Murder केस की दोबारा होगी जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई-एडिशनल एसपी

Chinagam Murder केस की दोबारा होगी जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई-एडिशनल एसपी

​Chingam Murder जबलपुर के थाना संजीवनी नगर अंतर्गत हुए चर्चित चिंगम उर्फसीसुरेंद्र प्रधान हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। संजीवनी नगर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी आयुष यादव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब इस मामले में नए मोड़ आने की संभावना बढ़ गई है।

मृतक के भाई अरविंद प्रधान ने एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में कुछ अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका जताई है। परिजनों द्वारा सौंपे गए आवेदन पत्र में अभिषेक यादव सहित दो-तीन अन्य नामों का प्रमुखता से उल्लेख किया गया है, जिन्हें वारदात में संदिग्ध माना जा रहा है।

​परिजनों की इस शिकायत और संशय के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की गहराई से जांच करने का पूरा आश्वासन दिया है। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार, घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे, आस-पास के लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे, और उन लोगों से भी सघन पूछताछ की जाएगी जिन्होंने आखिरी बार सुरेंद्र प्रधान को छोड़ा था। पुलिस का साफ कहना है कि इस जांच में जिसकी भी भूमिका सामने आएगी, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और केस में अन्य संदिग्धों को भी आरोपी बनाया जाएगा।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *