IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 35 रनों से हराया

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 35 रनों से हराया
IPL 2024: आईपीएल क्रिकेट में कल रात हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 35 रनों से हरा दिया।

दो सौ सात रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर एक सौ 71 रन ही बना सकी।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शाहबाज अहमद ने सर्वाधिक 40 रनों की नाबाद पारी खेली। इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए दो सौ सात रन का लक्ष्‍य दिया।

आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 51 रन, रजत पाटीदार ने 50 रन और कैमरून ग्रीन ने नाबाद 37 रन बनाए। रजत पाटीदार को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आज कोलकाता के ईडन गार्डन स्‍टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला पंजाब किंग्‍स से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *