ICC Hall of Fame: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग पूर्व महिला टैस्ट कप्तान डायना एडल्जी और श्रीलंका के महान खिलाडी अरविंद डी सिल्वा को आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी ने आज इनके नाम की घोषणा की।
सहवाग ऐसे पहले भारतीय खिलाडी है, जिन्होने अपने टैस्ट करियर में दो बार तिहरा शतक लगाया हैं। वहीं एडल्जी ने लगभग तीन दशकों तक भारतीय महिला टीम की कप्तानी की है और बांए हाथ की स्पिन गेंदबाज के तौर पर 54 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 100 विकेट हासिल किए है।
श्रीलंका के अरविंद डी सिल्वा ने 1996 में श्रीलंका को विश्वकप जीतवाया था। अरविंद सिल्वा ने 18 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर में 20 टैस्ट शतक लगाए। आईसीसी ने अरविदं डी सिल्वा, एडल्जी और सहवाग को खेलों में इनके लंबे इतिहास को देखते हुए हॉल ऑफ फेम में 110, 111 और 112वें स्थान पर जगह दी है।
more then 30 yrs experience of Print and Electronic media. Hold the key positions in various popular media organizations as Bureau chief, Special Correspondent-investigative stories, News Editor.
Areas of Expertise:
Reporting and Analysis on Contemporary, Political, Social, and Geopolitical Issues