Aaj ka Panchang: पंचमी का श्राद्ध और सिद्धि योग

Aaj ka Panchang: पंचमी का श्राद्ध और सिद्धि योग

Aaj ka Panchang: संवत् 2080, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और मंगलवार का दिन तदनानुसार 3 अक्टूबर 2023 है। चतुर्थी तिथि मंगलवार सुबह 7 बजकर 37 मिनट तक उसके बाद पंचमी तिथि है। आज  पंचमी तिथि वालों का श्राद्ध कर्म किया जाएगा।

आज शाम 6 बजकर 4 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा।  3 अक्टूबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 42 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा।  शाम 6 बजे मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे। आज किसी भी साधना-सिद्धि प्राप्ति के लिए विशेष दिन है। चलिए जानते हैं आज का पंचांगः

शुभ मुहूर्त

सिद्धि योग-3 अक्टूबर को पूरा दिन से लेकर 4 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 42 मिनट तक रहेगा
कृतिका नक्षत्र–शाम 6 बजकर 4 मिनट तक 

राहुकाल 

दिल्ली– दोपहर बाद 03:08 से शाम 04:37 तक
मुंबई– दोपहर बाद 03:27 से शाम 04:56 तक
चंडीगढ़– दोपहर बाद 03:09 से शाम 04:38 तक
लखनऊ– दोपहर 02:53 से शाम 04:23 तक
भोपाल– दोपहर बाद 03:08 से शाम 04:37 तक
कोलकाता– दोपहर 02:24 से दोपहर बाद 03:54 तक
अहमदाबाद– दोपहर बाद 03:27 से शाम 04:56 तक
चेन्नई– दोपहर बाद 02:58 से शाम 04:28 तक

राहुकाल से 15 मिनट पहले और 15 मिनट बाद कोई काम शुरू नहीं करना चाहिए। अगर कोई काम पहले से चल रहा है तो उसे जारी रख सकते हैं।

सूर्योदय– सुबह 5:56 AM
सूर्यास्त– शाम 5:48 PM

दिशा शूलः उत्तर दिशा

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *