Lucknow Fire Tragedy: प्रयागराज में मृतकों के पोस्टर के साथ निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि

Lucknow Fire Tragedy: प्रयागराज में मृतकों के पोस्टर के साथ निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि

Lucknow Fire Tragedy  लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद प्रदेश भर में शोक की लहर है। प्रयागराज में ‘अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण’ संगठन ने मृतकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। हाथों में मोमबत्तियां लेकर सदस्यों ने मृतक छात्रों के फोटो वाले बैनर के साथ कैंडल मार्च निकाला और सरकार से कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा पर सख्त कदम उठाने की मांग की।

संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च निकाला। बैनर पर अग्निकांड (Lucknow Fire Tragedy) में मारे गए सभी 15 छात्र-छात्राओं के फोटो और नाम अंकित थे। बैनर पर ‘भावपूर्ण श्रद्धांजलि’ और ‘ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे’ लिखा था।

संगठन के सदस्यों ने कहा कि इस हादसे (Lucknow Fire Tragedy) ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। सरकार को ऐसे कोचिंग संस्थानों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए जो सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करते। सदस्यों ने मांग की कि हर कोचिंग सेंटर में दो निकास द्वार, फायर सेफ्टी उपकरण और आपातकालीन व्यवस्था अनिवार्य की जाए।

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts