Power Minister का वादा, प्रयाग को बाढ़ से बचाव के लिए बनाया जाएगा बांध

Power Minister का वादा, प्रयाग को बाढ़ से बचाव के लिए बनाया जाएगा बांध

Power Minister शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने शुक्रवार को संगम नगरी प्रयागराज में मानसून से पहले नगर निगम और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक में निर्माणाधीन योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली।

Power Minister ऊर्जा मंत्री ने सभी योजनाओं को तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जहां तक मानसून से पहले नालों की सफाई का कार्य है नगर निगम की ओर से यह कार्य भी लगभग पूरा कर लिया गया है। वहीं हर साल शहर में आने वाली बाढ़ को लेकर बांध बनाए जाने की शहरवासियों की पुरानी मांग को लेकर कहा है कि इस पर विचार किया जा रहा है। लेकिन बांध के निर्माण में कुछ अड़चनें भी आ रही हैं। जिसे दूर करने की कोशिश की जा रही है।

सर्किट हाउस से निकलकर Power Minister एके शर्मा जिला पंचायत सभागार पहुंचे। जहां पर उन्होंने आपातकाल के 51 साल पूरे होने पर बीजेपी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

इस मौके पर प्रदेश के शहरी विकास और Power Minister एके शर्मा ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा घोटाले को लेकर एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी, सीएम योगी और बीजेपी परिवार की भगवान राम में अटूट श्रद्धा और आस्था है।

लोगों की अटूट श्रद्धा भगवान राम की परंपरा और सनातन धर्म में है।Power Minister एके शर्मा ने कहा कि हम लोग मंदिर के प्रसाद को भी गिर जाने पर माथे लगाते हैं। प्रणाम कर लेते हैं। मंदिर की किसी भी वस्तु का तिरस्कार नहीं किया जाता है। उसकी हर एक छोटी-छोटी वस्तु से हमारी आस्था जुडी होती है। ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने कहा है कि पूरा देश और प्रदेश निश्चित रहें इस कृत्य में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संगम पर गंगा आरती

संसार प्रसिद्ध है प्रयाग का त्रिवेणी संगम

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts