Humanitarian Service गाडरवारा मानव सेवा संघ द्वारा शासकीय अस्पताल, गाडरवारा में 1 वर्ष में 15000 लोगों को भोजन कराया गया ।
यह सेवा जन सहयोग से मानव सेवा संघ अपनी सेवा गतिविधियां निर्बाध रूप से चलाई जा रही है। “मानव सेवा ही माधव सेवा” के संकल्प को ध्यान में रखते हुए शासकीय अस्पताल, गाडरवारा में खिचड़ी प्रसादी वितरण करते हुये 2500 दिन से अधिक हो गए हैं। जिसमें प्रतिदिन लगभग 250 – 300 लोगों को स्वादिष्ट वेजिटेबल खिचड़ी का निशुल्क वितरण किया जाता है । अब तक 5 लाख से अधिक लोगों को खिचड़ी वितरण किया जा चुका है। शासकीय अस्पताल में ही प्रतिदिन दोनों समय मरीज के परिजनों को भोजन कराया जाता है । एक वर्ष में 15000 लोगों को ससम्मान सात्विक एवं सरस भोजन बैठाकर कराया गया है ।
Humanitarian Service मानव सेवा ही माधव सेवा, गाडरवारा में 1 साल में 15 लोगों को करवाया गया भोजन
