Rape Accused मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद

Rape Accused मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद

Rape Accused प्रयागराज के थाना पूरामुफ्ती क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फतेहपुरघाट से टिकरी मार्ग पर पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। मौके से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

थाना पूरामुफ्ती पर वादी द्वारा तहरीर दी गई थी कि उनके ही गांव के रहने वाले अभियुक्त मुशर्रफ पुत्र लाडे मियां ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

दिनांक 21.06.2026 की रात्रि में चेकिंग के दौरान फतेहपुरघाट से टिकरी जाने वाले मार्ग पर भट्टे से आगे तिराहा के पास वांछित अभियुक्त मुशर्रफ का पुलिस टीम से सामना हुआ। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में मुशर्रफ के दोनों पैरों में गोलियां लगीं।

घायल आरोपी के पास से 01 अवैध तमंचा 0.315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts