Red Handed Caught कंडक्टर से ‘किराया’ वसूल रहे थे RM साहब, एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ धर लिया

Red Handed Caught कंडक्टर से ‘किराया’ वसूल रहे थे RM साहब, एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ धर लिया

Red Handed Caught एंटी करप्शन प्रयागराज की टीम ने यूपी परिवहन निगम में बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जीरो रोड अरविंद कुमार मिश्र को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एंटी करप्शन अधिकारियों के मुताबिक, परिवहन निगम के परिचालक संगम सोनकर ने 29 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि एआरएम अरविंद कुमार मिश्र काम के बदले 8000 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।

पहले से तय योजना के तहत टीम ने जीरो रोड डिपो परिसर में जाल बिछाया। जैसे ही परिचालक संगम सोनकर ने एआरएम अरविंद कुमार मिश्र को 8000 रुपये रिश्वत के तौर पर दिए, टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी एआरएम को एंटी करप्शन थाने लाया गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *