Karni Sena Sanatan के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार बालमुकुंद तिवारी

Karni Sena Sanatan के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार बालमुकुंद तिवारी

Karni Sena Sanatan करणी सेना सनातन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रयागराज के वरिष्ठ पत्रकार एव उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रांतीय कोषाध्यक्ष बालमुकुंद तिवारी को राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।

यह मनोनयन करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह राजा ने किया है।  उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं और पत्रकारों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स (उपज) एसोसिएशन परिवार के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका अभिवादन व पुष्प देकर सम्मानित किया है।

उपज परिवार ने बालमुकुंद तिवारी को दी गई इस राष्ट्रीय जिम्मेदारी के लिए करणी सेना नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर APN न्यूज के संपादक प्रसून शुक्ला , उपज प्रांतीय महामंत्री आनंद कर्ण , विशेष आमंत्रित सदस्य केशवा नन्द त्रिपाठी, उपज जिला अध्यक्ष मथुरा अतुल जिंदल, बैसवारा कावरिया संघ के अध्यक्ष हेमंत अग्रहरि, मुकेश उपाध्याय, दिनेश चौधरी, आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *