CM Yogi Adityanath Bijnor दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

CM Yogi Adityanath Bijnor दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

CM Yogi Adityanath Bijnor मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिजनौर जनपद में आयोजित एक जनसभा में कहा कि दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी की घटनाओं को बरदाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने पहले से सख्त नीति नहीं अपनाई होती तो घरों से बेटियों का निकलना मुश्किल हो जाता, व्यापारी कारोबार नहीं कर पाते, त्यौहार मनाना मुश्किल हो जाता, लेकिन यूपी की सरकार ने सारे इंतजाम पहले से कर रखे हैं। गाजियाबाद की घटना की इशारा करते हुए कहा कि अब कोई भी दोस्ती की आड़़ में छुरेबाजी करेगा तो उसका पूरा इंतजाम कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद बिजनौर के विकास खंड अफजलगढ़ स्थित ग्राम आलमपुर गांवड़ी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के वंचित, शोषित एवं जरूरतमंद वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा पाकिस्तान से विस्थापित 1645 परिवारों तथा 50 पूर्व सैनिकों एवं लीजधारकों को भूमिधरी अधिकार पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि भूमिधरी अधिकार मिलने से लाभार्थियों को न केवल भूमि पर वैधानिक स्वामित्व प्राप्त होगा, बल्कि उन्हें सम्मान, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी सुगमता से मिल सकेगा।

CM YOGI ADITYANATH BIJNOR_1
CM YOGI ADITYANATH BIJNOR

कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूहों तथा अन्य योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, डेमो चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा चयनित 11 प्रेरणादायी लाभार्थियों को मंच पर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित विदुर प्रेरणा कैफे तथा अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा एवं कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

CM YOGI ADITYANATH BIJNOR_1
CM YOGI ADITYANATH BIJNOR

उन्होंने ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने तथा सरकारी योजनाओं का सदुपयोग कर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर कार्य करते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। विभाजन विभीषिका के शिकार विस्थापितों को भूमि आवंटन के मालिकाना अधिकार के अभिलेख पत्र प्रदान करने से पूर्व उन्होंने विभिन्न विभागों के तत्वावधान लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

इस‌ अवसर पर सांसद चंदन चौहान, केैबिनेटमंत्री भूपेंद्र चौधरी,  सुरेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा क्षेत्राध्यक्ष सिसोदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, विधायक शुचि चौधरी, धामपुर अशोक राणा, नहटौर ओम् कुमार, बढ़ापुर सुशांत सिंह, पूर्व सांसद बिजनौर व नगीना, जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
(बिजनौर से रविंद्र कुमार)

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *