PDA Demolition प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने जोन-01 उपजोन-1बी के अंतर्गत विष्णापुरी रसूलपुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की है। जोनल अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने लगभग 10 बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।
विष्णापुरी रसूलपुर प्रयागराज में आराजी नं-211, 344, 114, 320, 117, 309, 311, 119, 323, 110, 73, 109 पर जैद खालिद, इतेखाब आलम, फदीन, उमेश पाल, बुद्धि राम पाल, उदय यादव व अन्य के द्वारा लगभग 10 बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग के विकासकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। निर्माणकर्ताओं व विकासकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए विकास कार्य न कराया जाए। इसके साथ ही आम जनमानस को सूचित किया गया है कि किसी भी अवैध कालोनी एवं मेला क्षेत्र में भूखण्डों का क्रय-विक्रय न करें।
यह कार्रवाई जोनल अधिकारी के अतिरिक्त अवर अभियन्ता, सुपरवाईजर, पीडीए प्रवर्तन टीम व थाना पूरामुफ्ती पुलिस की उपस्थिति में कराई गई।
