Triple Murder सोनीपत के कुंडली में तिहरे हत्याकांड से मचा कोहराम

Triple Murder सोनीपत के कुंडली में तिहरे हत्याकांड से मचा कोहराम

Triple Murder हरियाणा के सोनीपत जिले को कुंडली थाना क्षेत्र के टीडीआई सिटी स्थित बीपीएल फ्लैटों में रविवार आधी रात को एक खौफनाक वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। बताया जाता है कि एक  मामूली विवाद ने इस कदर तूल पकड़ा कि एक सनकी पड़ोसी ने लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर एक दंपती समेत तीन लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस तिहरे हत्याकांड (Triple Murder) से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

मूल रूप से सोनीपत के कोट मोहल्ला के रहने वाले विजय (50 वर्ष) और उनकी पत्नी सुनीता (47 वर्ष) टीडीआई कुंडली के बीपीएल फ्लैट नंबर 1299 (प्रथम तल) में रह रहे थे। वहीं, मूल रूप से बड़ौली गांव की निवासी स्वाति (32 वर्ष) फ्लैट नंबर 1431 (द्वितीय तल) में रहती थीं।

रविवार देर रात करीब 12 बजे, फ्लैट नंबर 1426 में रहने वाले ब्रह्म प्रकाश नाम के शख्स के साथ विजय की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। ब्रह्म प्रकाश मूल रूप से झज्जर के डिशोर खेड़ी गांव का रहने वाला है। देखते ही देखते यह मामूली विवाद एक खूनी संघर्ष में बदल गया।

विवाद बढ़ने पर आरोपी ब्रह्म प्रकाश आपा खो बैठा। वह घर से लोहे की रॉड और धारदार हथियार निकाल लाया। झगड़े की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग और पड़ोसी बीच-बचाव के लिए दौड़े, तब तक आरोपी ने विजय, सुनीता और स्वाति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। तीनों लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें संभालने और अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ब्रह्म प्रकाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस और FSL टीम ने जुटाए सबूत

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कुंडली थाना पुलिस तुरंत भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाकर घटनास्थल से उंगलियों के निशान और अन्य जरूरी साक्ष्य (Evidence) जुटाए हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।

पुलिस का बया

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्राथमिक जांच में यह पूरा मामला आपसी विवाद का लगता है। फरार आरोपी ब्रह्म प्रकाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश देना शुरू कर दिया है।

इस खबर को भी पढ़ें

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *