Loud Speakers के खिलाफ बरेली जिले में चला अभियान, सैकड़ों को चुप कराया

Loud Speakers के खिलाफ बरेली जिले में चला अभियान, सैकड़ों को चुप कराया

Loud Speakers अनुराग आर्य के निर्देशन में बरेली पुलिस ने शनिवार को जनपदभर में ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) चेकिंग अभियान चलाया। सुबह 5 बजे से 7 बजे तक चले इस विशेष अभियान का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और शासन द्वारा तय मानकों का पालन सुनिश्चित कराना रहा।

पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान थाना इज्जतनगर, बारादरी और शेरगढ़ क्षेत्र में 42 स्थानों पर निरीक्षण किया गया, जहां नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 लाउडस्पीकर उतरवाए गए। वहीं पूरे जनपद में कुल 460 स्थानों पर चेकिंग की गई। जांच के दौरान निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि स्तर मिलने पर 116 लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराकर उन्हें तय सीमा के अनुरूप कराया गया।

अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। इज्जतनगर में 3, बारादरी में 2, शेरगढ़ में 1, कोतवाली में 2, किला और सुभाषनगर में 12, बारादरी में 10, सिरौली और अलीगंज में 4, मीरगंज, शाही, हाफिजगंज और बिथरी चैनपुर में 2, फतेहगंज पश्चिमी में 9, फरीदपुर में 6, बहेड़ी में 1, देवरनिया में 13, शीशगढ़ में 3, भोजीपुरा में 12 और क्योलड़िया में 5 स्थानों से ध्वनि विस्तारक यंत्र उतरवाए गए।

अनुराग आर्य के निर्देशन में बरेली पुलिस ने शनिवार को जनपदभर में ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) चेकिंग अभियान चलाया। सुबह 5 बजे से 7 बजे तक चले इस विशेष अभियान का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और शासन द्वारा तय मानकों का पालन सुनिश्चित कराना रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *