Nagina में हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

Nagina  में हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

जनपद बिजनौर के Nagina  क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए नगीना लोकसभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत से तैयार सड़क परियोजनाओं का भव्य शुभारंभ किया गया। नहटौर विधायक ओम कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटकर इन महत्वपूर्ण कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नहटौर-नगीना मार्ग का चौड़ीकरण

बताया जा रहा है कि लगभग 72 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन परियोजनाओं में नहटौर से नगीना मार्ग (लगभग 12.75 किमी) का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण प्रमुख रूप से शामिल है। इसके साथ ही नेशनल हाईवे-734 से सैदपुर, हुरनंगला, नैनसराय होते हुए बिजनौर कोतवाली मार्ग से नेशनल हाईवे-709 तक सड़क निर्माण और सुधार कार्य भी इस योजना का हिस्सा है।

सैदपुर, हुरनंगला, नैनसराय मार्ग का सुधार

कार्यक्रम का आयोजन नगीना तहसील क्षेत्र के ग्राम हुररंगला में किया गया, जहां विधायक ओम कुमार ने कहा कि यह क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे अब पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण इलाकों का शहरों से बेहतर संपर्क स्थापित होगा।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शोभा रानी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इन विकास कार्यों को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *