BREAKING NEWS: बरेली में 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटी, मचा हाहाकार

BREAKING NEWS: बरेली में 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटी, मचा हाहाकार

BREAKING NEWS बरेली महानगर के जोगी नवादा क्षेत्र में बिजली विभाग की घोर संवेदनहीनता आज बेगुनाह लोगों की जान पर भारी पड़ते-पड़ते बची। चावल मंडी इलाके में उस वक्त कोहराम मच गया जब प्रशासनिक लापरवाही की ‘जर्जर’ गवाही दे रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन अचानक टूटकर मौत की चिंगारियां बरसाने लगी। भीषण आग की लपटों को देख पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह महज एक तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि विभाग द्वारा स्थानीय नागरिकों की जिंदगी के साथ किया जा रहा सरेआम खिलवाड़ है।

विभागीय सुस्ती का आलम यह है कि करीब 30 से 35 मकानों की छतों के ऊपर मौत का जाल बुनती यह हाईटेंशन लाइन और ट्रांसफार्मर बरसों से चीख-चीख कर हादसे को दावत देते नज़र आ रहे हैं। स्थानीय जनता ने दर्जनों बार शिकायतें कर गुहार लगाई, लेकिन कागजी घोड़े दौड़ाने वाले अधिकारियों ने जनता को उनके हाल पर मरने के लिए छोड़ दिया है। आज हुए इस अग्नितांडव ने साबित कर दिया है कि विभाग को किसी की जान की कोई कीमत नहीं है और वे शायद लाशों के गिरने का इंतजार कर रहे हैं।

वार्ड 33 के पार्षद प्रतिनिधि प्रेम शंकर राठौर ने तीखे शब्दों में विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह लापरवाही अक्षम्य है। उन्होंने दोटूक लहजे में मांग की है कि इस ‘डेथ वारंट’ जैसी लाइन को तत्काल हटाकर श्री बाबा बनखंडी नाथ मंदिर के समीप स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता के सब्र का बांध अब टूट चुका है।क्षेत्रवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोगों का कहना है कि विभाग की यह ‘आपराधिक चुप्पी’ अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि बिजली सप्लाई को सुरक्षित मार्ग पर नहीं मोड़ा गया, तो विभागीय अधिकारियों को जनता के आक्रोश का सामना करना होगा। आज एक बड़ा हादसा टल जरूर गया

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts