BAREILLY पालतू कुत्ते को ज़हर देने के बाद युवक ने की आत्महत्या

BAREILLY पालतू कुत्ते को ज़हर देने के बाद युवक ने की आत्महत्या

BAREILLY इज्जत नगर थाना क्षेत्र में एक युवक और उसके पालतू कुत्ते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव युवक के किराए के कमरे से बरामद हुए। मौके से सल्फास मिलने पर जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

थाना इज्जतनगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार गौतम के मुताबिक सोमवार शाम करीब 5 बजे धीरज चंदन पुत्र स्वर्गीय भूषण चांदना निवासी 173, एकता नगर, थाना प्रेम नगर ने थाना इज्जत नगर में सूचना दी कि उनकी मौसेरे भाई निखिल अरोड़ा ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पहले उसने अपने पालतू कुत्ते को भी सल्फॉस खिलाकर हत्या कर दी थी। निखिल अरोड़ा  अविवाहित था और मुहल्ला डेलापीर में किराये के मकान में रहता था। निखिल अरोड़ा प्रतिदिन सुबह-शाम खाना खाने के लिए उनके घर आता था, लेकिन सोमवार को वह नहीं पहुंचा। उसको फोन किया गया तो कोई संपर्क नहीं हुआ। चिंतित होकर उनके बेटे धीरज और चंदन जब निखिल के किराये के मकान पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो वहां निखिल अरोड़ा का शव पड़ा हुआ था। उसके साथ रहने वाले पालतू कुत्ते की भी मौत हो चुकी थी।पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका है। कमरे की तलाशी के दौरान सल्फास की पुड़िया भी बरामद हुई है। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए हैं।

इंस्पेक्टर सुरेश कुमार गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
(AI IMAGE)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *