Rampur Police उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रही है। कुछ इसी तरह की सक्रियता रामपुर में उस समय देखने को मिली जब पुलिस ने साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया । वही उनके कब्जे से मोबाइल फोन एक नोटबुक और कई एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
Rampur Police रामपुर जनपद की मिलक थाना पुलिस और साइबर क्राइम की टीम ने संयुक्त रूप से कामयाबी हासिल करते हुए जनपद बरेली के रहने वाले विकास गंगवार व राजीव नाम के दो शख्स को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि विकास गंगवार और राजीव नौकरी दिलाने के नंबर साइबर ठगी किया करते थे। जिसको लेकर अब तक 15 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन भी सामने आया है। वही दोनों की गिरफ्तारी के बाद उनके कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड के अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं।
