Abu Dhabi Masters 2023: में भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुडा (Unnati Hooda) ने सामिया इमाद फारूकी को हराकर महिला एकल का खिताब जीत लिया है।
16 साल की उन्नति हुडा ने 20 साल की सामिया इमाद फारूकी को 21-16, 22-20 से हराया। यह उनका दूसरा BWF सुपर 100 वर्ल्ड टूर खिताब है।
उन्नति हुडा पिछले साल, ओडिशा ओपन में BWF टूर्नामेंट जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनी थीं, जहां उन्होंने क्वार्टरफाइनल में सामिया इमाद फारूकी को हराया था। दोनों खिलाड़ी फिलहाल बैडमिंटन रैंकिंग में टॉप 100 से बाहर हैं।
महिला युगल फाइनल में अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो की जोड़ी ने डेनमार्क की जूली फिनने-इप्सेन और माई सुरो को 21-16, 16-21, 21-8 से हराकर खिताब जीता।
more then 30 yrs experience of Print and Electronic media. Hold the key positions in various popular media organizations as Bureau chief, Special Correspondent-investigative stories, News Editor.
Areas of Expertise:
Reporting and Analysis on Contemporary, Political, Social, and Geopolitical Issues