37th National Games: महाराष्‍ट्र के तेजस अशोक शिरसे ने 110 मीटर बाधा दौड़ में बनाया राष्‍ट्रीय रिकॉर्ड

37th National Games: महाराष्‍ट्र के तेजस अशोक शिरसे ने 110 मीटर बाधा दौड़ में बनाया राष्‍ट्रीय रिकॉर्ड

37th National Games: गोआ में चल रहे 37वें राष्‍ट्रीय खेलों में महाराष्‍ट्र के तेजस अशोक शिरसे ने पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में इन खेलों का नया राष्‍ट्रीय रिकॉर्ड कायम करके अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है।

उन्‍होंने कल 13.80 मिनट में यह रिकॉर्ड बनाया। उत्‍तरप्रदेश की प्रियंका गोस्‍वामी ने भी महिलाओं की 20 किलोमीटर रेस वॉक स्‍पर्धा में राष्‍ट्रीय खेलों का नया कीर्तिमान स्‍थापित किया।

मध्‍यप्रदेश की पलक शर्मा ने महिलाओं की थ्रीएम स्प्रिंगबोर्ड स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक प्राप्‍त किया। सेना के एच. लंदन सिंह पुरुषों की इसी स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता। आधुनिक पेंटाथेलॉन स्‍पर्धा में महिला वर्ग में मध्‍यप्रदेश की आद्या सिंह ने और पुरुषों में महाराष्‍ट्र के मयंक छापेकर ने स्‍वर्ण पदक जीते।

पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में महाराष्‍ट्र, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल का दबदबा रहा, जबकि महिला हॉकी में हरियाणा और झारखंड अपने प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ते दिखे।

यह भी पढ़ें: 37th National Games: यूपी की पूर्णिमा ने भारोत्तोलन की प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

राष्‍ट्रीय खेल 2023 में 47 स्‍वर्ण सहित 114 पदक हासिल करके महाराष्‍ट्र पदक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि 50 पदकों के साथ हरियाणा दूसरे स्‍थान पर और पूर्व चैंपियन सर्विसेज स्‍पोर्टस् कंट्रोल बोर्ड 33 पदकों के साथ तीसरे स्‍थान पर है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *