UP Weather: यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन हो सकती है बारिश

UP Weather: यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन हो सकती है बारिश

UP Weather: यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। ये बदलाव 12 फरवरी से दिख सकता है। इस दिन हल्की बूंदाबांदी सम्भव है। इसके बाद बारिश भी हो सकती है। इस बीच तेज पछुआ हवा ने रात का पारा गिरा दिया है।

गलन बढ़ी है। गुरुवार-शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, शुक्रवार को दिन में अच्छी धूप खिली। लोगों ने राहत महसूस की।

पछुआ हवा की तेजी में शुक्रवार सुबह से ही ब्रेक लगा। हवा की रफ्तार कम होने से धूप का असर दिखा। इससे अधिकतम पारा 23.7 डिग्री तक पहुंचा। पार्कों, रिवर फ्रंट से घरों और दफ्तरों की छतों पर लोग धूप का आनन्द लेते दिखाई पड़े। धूप में बीते दिनों के मुकाबले तल्खी ज्यादा थी। शाम होते ही सर्द हवाओं ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया।

जहां शाम चार बजे तक तापमान 19 डिग्री था, सात बजे लुढ़कर 15.2 पर आ गया। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार फिलहाल दो दिन मौसम में खास बदलाव नहीं है। सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दो दिन बाद शुरू होगा। शनिवार आसमान साफ रहेगा। दिन-रात के तापमान में डेढ़ से दो डिग्री की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार अधिकतम पारा 24, न्यूनतम 8.0 डिग्री रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार एनसीआर में अभी सुबह और शाम की ठंड बनी रहेगी, जबकि दिनभर तेज धूप के चलते तापमान में इजाफा होगा। प्रदेश के कई इलाकों में अभी सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। दिन चढ़ने के साथ ये कोहरा साफ हो जा रहा है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *