UP Weather: यूपी के इन इलाकों में हो सकती है बारिश

UP Weather: यूपी के इन इलाकों में हो सकती है बारिश

UP Weather : पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक महीने से सितम ढा रहा मौसम राहत देता नजर नहीं आ रहा है। सर्दी का सितम लगातार जारी है। जेट स्ट्रीम के साथ ही सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पारा लगातार नीचे लुढ़क रहा और लोग कांप रहे हैं।

शनिवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई। इसके कारण एक बार फिर सर्द दिन हो गया है। गलन बढ़ गई है। दिन का तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस नीचे हो गया। वहीं, एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय हो रहा है। इसके 31 जनवरी तक प्रभाव में आने का पूर्वानुमान है। इसके असर से यूपी के पश्चिमी हिस्से में बारिश हो सकती है। लखनऊ में बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी के आसार हैं।

शनिवार की सुबह बेहद सर्द रही। बर्फीली हवाएं सुबह से ही कहर बरपाती रहीं। हाड़कंपाती ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। हवा में नमी बढ़ गई। हवा में अधिकत नमी 89 फीसद तक रही। जिसके कारण गलन बढ़ गई। दोपहर में कुछ देर के लिए सूरज निकला जरूर लेकिन उसकी तपिश कोई खास असर नहीं दिखा सकी। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह शुक्रवार के मुकाबले 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

हो गया है कोल्ड डे
मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि तापमान में लगातार गिरावट बना है। एक बार फिर महानगर में कोल्ड डे हो गया है। दिन और रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे है। जेट स्ट्रीम और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण रविवार को भी सर्द दिन रहेगा।

रात के तापमान में हुई गिरावट
पिछले दो दिनों से रात का तापमान लगातार नीचे लुढ़क रहा है। इसकी वजह है जेट स्ट्रीम के कारण निचले वायुमंडल में आ रही ठंडी हवाएं। गुरुवार को रात का तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को यह लुढ़क कर 5.8 डिग्री सेल्सियस आ गया। शनिवार को इसमें और गिरावट हुई। शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा।

गलन में कमी के आसार नहीं
पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से बेहाल लोगों को शनिवार को राहत मिली। लोगों ने छतों-बारजों पर बैठकर खिली धूप का आनंद लिया। धूप निकलने से दिन के तापमान में 6.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले चार दिनों तक सुबह-शाम कड़ाके ठंड रहेगी। हालांकि दिन में धूप खिलने से दोपहर में राहत मिलेगी।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *