Rozgar Mela 2024: प्रधानमंत्री आज रोजगार मेले में एक लाख से अधिक नवनियुक्‍त कर्मचारियों को नियुक्ति-पत्र सौंपेंगे

Rozgar Mela 2024: प्रधानमंत्री आज रोजगार मेले में एक लाख से अधिक नवनियुक्‍त कर्मचारियों को नियुक्ति-पत्र सौंपेंगे

Rozgar Mela 2024: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हाल ही में भर्ती किए गए कर्मियों को  रोजगार मेले में एक लाख से अधिक नियुक्ति-पत्र वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से वितरित करेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नई दिल्‍ली में समेकित कर्मयोगी भवन परिसर के पहले चरण का शिलान्‍यास भी करेंगे। इस परिसर का उद्देश्‍य सहयोग और मिशन कर्मयोगी की विभिन्‍न शाखाओं के बीच तालमेल और सहयोग को बढ़ावा देना है।

रोजगार मेला देशभर में 47 स्‍थलों पर आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले की इस पहल में केंद्र सरकार के विभाग और राज्‍य सरकार तथा केंद्रशासित प्रदेश सहयोग कर रहे हैं। नवनियुक्‍त कर्मचारियों की  विभिन्‍न सरकारी मंत्रालयों और विभागों में तैनाती की जाएगी।

रोजगार मेले से अधिक रोजगार सृजन को बढ़ावा देने तथा युवाओं को राष्‍ट्रीय विकास में उनके सशक्तिकरण और प्रत्‍यक्ष भागीदारी से संबंधित लाभदायक अवसर उपलब्‍ध होंगे।

नए भर्ती किए गए कर्मचारियों को कर्मयोगी प्रारंभ के माध्‍यम से स्‍वयं को प्रशिक्षित करने का अवसर मिलेगा।

आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन माड्यूल के अंतर्गत 880 से अधिक सीखने के ई-पाठ्यक्रमों के लिए किसी उपकरण से किसी भी स्‍थान पर सीखने का प्रारूप उपलब्‍ध कराया गया है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *