Ram Mandir inauguration: 22 जनवरी को अयोध्‍या की होटलों की सभी प्री-बुकिंग कैंसिल

Ram Mandir inauguration: 22 जनवरी को अयोध्‍या की होटलों की सभी प्री-बुकिंग कैंसिल

Ram Mandir inauguration: उत्‍तर प्रदेश सरकार ने एक समीक्षा बैठक के बाद अयोध्‍या में 22 जनवरी की तारीख के लिए सभी होटल्‍स और धर्मशाला आदि में प्री-बुकिंग को कैंसिल कर दिया है.

सरकार ने कहा है कि श्री राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्‍ठा में शामिल होने के लिए देश- दुनिया से कई गणमान्‍य श्रद्धालु, नेता, साधु- संत और राम भक्‍त पहुंचेंगे; ऐसे वीवीआईपी सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

श्रीराम जन्मभूमि के क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा पूजन के पश्चात 23 जनवरी से 48 दिनों की पूजा राम मंदिर परिसर में की जाएगी. 48 दिनों की इस पूजा को मंडल पूजा कहा गया है . 23 जनवरी से यह पूजा प्रारंभ होगी जो मार्च तक चलेगी. राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य विश्व तीर्थ प्रपन्नाचार्य के नेतृत्व में यह पूजा होगी.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर के उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को होना है. समय 12.20 मिनट का समय तय किया गया है. अभिजीत मुहूर्त में यह कार्यक्रम होगा. इसके लिए अयोध्या में तेजी से निर्माण कार्यों को पूरे किए जा रहे हैं. साथ ही उद्घाटन समारोह की भी जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है. इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. प्राण प्रतिष्ठा के एक हफ्ते पहले से पूजा- पाठ का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा.

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *