Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के निलंबित सांसद राघव चड्ढा सहित सभी मामलों पर चर्चा के लिए राज्यसभा विशेषाधिकार समिति की कल नई दिल्ली में बैठक हुई।
पिछली बैठक में समिति ने राघव चड्ढा से उनके खिलाफ शिकायत पर रिपोर्ट मांगी थी। उन्हें पिछले मॉनसून सत्र के दौरान दिल्ली सेवा विधेयक, प्रवर समिति को भेजने के लिए सदन में प्रस्ताव पेश करते समय कुछ सांसदों के नाम उनकी सहमति के बिना शामिल करने के कारण राज्यसभा से निलंबित किया गया था।
बाद में यह मामला उच्च सदन की विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया गया। हाल ही में उच्चत्तम न्यायालय ने निलंबित आप सांसद से इस मुद्दे पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के समक्ष बिना शर्त माफीनामा पेश करने को कहा था।
more then 30 yrs experience of Print and Electronic media. Hold the key positions in various popular media organizations as Bureau chief, Special Correspondent-investigative stories, News Editor.
Areas of Expertise:
Reporting and Analysis on Contemporary, Political, Social, and Geopolitical Issues