Rajasthan Assembly Elections 2023: चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर

Rajasthan Assembly Elections 2023: चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर

Rajasthan Assembly Elections 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले मंगलवार को महाराणा प्रताप सिंह के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ और करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी के पुत्र भवानी सिंह कालवी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

दोनों नेताओं ने बीजेपी की तारीफ की

दोनों ने भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सी पी जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने पार्टी की सराहना की। मेवाड़ ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व का समर्थन करना चाहिए।

मेघवाल ने कही बात

मेघवाल ने विश्वास जताया कि राजस्थान की जनता कांग्रेस को बेदखल कर भाजपा को सत्ता में लाएगी। कालवी एक मशहूर पोलो खिलाड़ी भी रहे हैं, जबकि मेवाड़ के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ 1989 में चित्तौड़गढ़ से भाजपा के टिकट पर सांसद बने थे। दोनों राजपूत समुदाय से हैं।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *