Audio Message: पीएम मोदी बोले, ‘मैं भावुक हूं, जीवन में पहली बार ऐसी भावनाओं का अनुभव कर रहा’

Audio Message: पीएम मोदी बोले, ‘मैं भावुक हूं, जीवन में पहली बार ऐसी भावनाओं का अनुभव कर रहा’
 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों के नाम अपना ऑडियो संदेश जारी किया। पीएम मोदी ने देश के सभी राम भक्तों को कोटी-कोटी प्रणाम करते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में सिर्फ आज से सिर्फ 11 दिन का समय बचा है।
एक्स पर पोस्ट किए गए 10 मिनट के ऑडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं भावुक हूं। अपने जीवन में पहली बार मैं ऐसी भावनाओं का अनुभव कर रहा हूं।’पीएम मोदी ने बताया कि आज से वे 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ करने जा रहे हैं। पीएम ने इस काम के लिए देशवासियों से आशीर्वाद भी मांगा।

पीएम मोदी ने कहा कि वे इस अनुष्ठान की शुरुआत नासिक धाम पंचवटी करने जा रहे हैं, जहां प्रभु श्रीराम ने लंबा समय व्यतीत किया था। पीएम मोदी ने कहा कि 22 जनवरी को जब वे राम मंदिर गर्भगृह में जाएंगे, तब सभी देशवासियों की शक्ति उनके साथ होगी।

पीएम मोदी ने कहा, मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा। प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान, सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है। इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं। मैं आप सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। इस समय, अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी तरफ से एक प्रयास किया है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *