Panchayat Chunav महाराष्ट्र में इंडी एलायंस का बजe बैंड NDA की बड़ी जीत

Panchayat Chunav महाराष्ट्र में इंडी एलायंस का बजe बैंड NDA की बड़ी जीत

Panchayat Chunav पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र में एनडीए ने इंडी एलायंस की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। एनडीए ने महाराष्ट्र के ग्राम पंचायत चुनावों की 2359 सीटों में से 1350 पर अपना कब्जा कर लिया है।

भारतीय जनता पार्टीशिवसेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट) की तिकड़ी को ग्राम Panchayat chunav में बड़ी कामयाबी मिली है। चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि तीनों पार्टियों का महायुति गठबंधन कांग्रेसशिवसेना (UBT)-एनसीपी (शरद गुट) से काफी आगे निकल गया है।

महाराष्ट्र  के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार के कामकाज की बदौलत ग्राम पंचायत चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा कि विपक्ष ने एक साल सरकार पर तंज कसने और आलोचना करने में ही बिता दिया।

Panchayat chunav में वरिष्ठ नेता शरद पवार को एनसीपी में फूट की वजह से बड़ा झटका लगता दिख रहा है। एक ओर जहां शरद खेमा 178 सीटों पर जीता। वहीं, अजित गुट को 371 ग्राम पंचायतों में बड़ी जीत मिली है। इस दौरान 743 ग्राम पंचायतों में जीत के साथ भाजपा सबसे ऊपर रही। जबकि, शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना 240 पंचायतें जीतने में सफल रही।अजित पवार गुट समर्थित पैनल ने बारामती में ग्राम पंचायत चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है। दावा किया है कि उसके समर्थित उम्मीदवारों ने कुल 32 ग्राम परिषदों में से 30 पर जीत दर्ज की है। अन्य दो ग्राम पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। अजित इस साल जुलाई में ही कुछ विधायकों के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हो गए थे।

महाराष्ट्र में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। साथ ही लोकसभा चुनाव भी होंगे। ऐसे में सीएम शिंदे ने राज्य में बड़ी जीत का दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ गठबंधन अगले साल के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 45 सीटें जीतेगा। पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, ‘महायुति ने महा विकास आघाडी से कई गुना अधिक सीटें जीतीं।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *