Zambry Abd Kadir: मलेशिया के विदेश मंत्री जाम्ब्री अब्दुल कादिर अपनी पहली भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे

Zambry Abd Kadir: मलेशिया के विदेश मंत्री जाम्ब्री अब्दुल कादिर अपनी पहली भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे

Zambry Abd Kadir: मलेशिया के विदेश मंत्री जाम्ब्री अब्दुल कादिर कल देर रात नई दिल्ली पहुंचे। ये उनकी पहली भारत यात्रा है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच उन्नत रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है।

श्री कादिर कल नई दिल्ली में विदेश मंत्री सुब्रमण्‍यम जयशंकर के साथ छठी भारत-मलेशिया संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संयुक्त आयोग की बैठक में मलेशिया के साथ राजनीतिक, रक्षा, सुरक्षा, आर्थिक, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति, पर्यटन तथा लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में आपसी हित के क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि राजनयिक दृष्टि से यह यात्रा महत्वपूर्ण है। इस यात्रा से भारत और मलेशिया के बीच मौजूदा संबंधों को मजबूत करने और आपसी हित के विभिन्न द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा का अवसर मिलेगा।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *