Lok Sabha Election Result 2024: मतगणना जारी, रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत

Lok Sabha Election Result 2024: मतगणना जारी, रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत
Lok Sabha Election Result 2024:  18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव तथा 25 अन्‍य विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी मतगणना हो रही है। लोकसभा की सभी 543 सीटों के रुझान मिल गए हैं। एन डी ए ने अब तक एक सीट जीती है और 296 सीट पर आगे है। आई एन डी आई गठबंधन 226 पर आगे है। अन्य दल 19 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी 242 सीटों पर जबकि कांग्रेस 95 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा सीटों में से तेलुगू देशम पार्टी 16, वाई एस आर सीपी 4, भाजपा 3 और जे एस पी दो सीट पर आगे है।

असम की 14 सीटों में से 9 पर भाजपा, 3 पर कांग्रेस और यू पी पी एल तथा असम गण परिषद एक-एक सीट पर आगे चल रही है।

बिहार की 40 में से जेडीयू 15, भाजपा 13, राष्‍ट्रीय जनता दल 3, लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास गुट-5, कांग्रेस, हम पार्टी और कांग्रेस एक-एक सीट पर तथा सी पी आई एम एल दो सीट पर आगे चल रही हैं।

चंडीगढ़ की एकमात्र सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 10 पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे है।

गुजरात की 26 में से एक सीट भाजपा पहले ही जीत चुकी है। शेष 25 में से भाजपा 23 पर और कांग्रेस दो पर आगे है।

हरियाणा की 10 में से भाजपा और कांग्रेस पांच-पांच सीट पर आगे है।

हिमाचल प्रदेश में सभी चार सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

झारखंड में 14 सीटों में से 9 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को दो-दो और एक पर आजसू पार्टी आगे है।

कर्नाटक की 28 में से 16 पर भाजपा, कांग्रेस 10 और जनता दल सेक्‍युलर 2 पर आगे है।

केरल की 20 में से आई एन डी आई गठबंधन 17 पर और एनडीए दो सीटों पर आगे है।

मध्‍य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य की इंदौर सीट पर दूसरा सबसे अधिक मत नोटा को मिला है।

महाराष्ट्र की 48 सीट में से भाजपा 13, कांग्रेस 11 और शिवसेना का उद्धव ठाकरे 10, शिवसेना शिंदे गुट और एन सी पी- शरद पवार गुट छह-छह, तथा एन सी पी अजित पवार गुट एक पर और निर्दलीय एक सीट पर आगे हैं।

गोवा की दो सीट में से भाजपा और कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे है।

राजधानी दिल्‍ली की सभी सात सीटों पर भाजपा आगे है।

ओडिशा की 21 में से भाजपा 19, बीजू जनता दल तथा कांग्रेस एक-एक पर आगे है।

पंजाब की 13 में से कांग्रेस 7 पर, आम आदमी पार्टी 3 पर, शिरोमणि अकाली दल एक पर और निर्दलीय दो पर आगे हैं।

राजस्थान की 25 में से 14 सीटों पर भाजपा, 8 पर कांग्रेस तथा सी पी एम, बी ए डी वी पी और आर एल टी पी एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

 

तमिलनाडु की 39 में से डी एम के 21, कांग्रेस 8 तथा पीएमके, वी सी के, सी पी आई और सीपीएम दो-दो सीटों पर, आईयूएमएल, एम डी एम के और डी एम डी के एक-एक सीट पर आगे हैं।

तेलंगाना की 17 सीटों में से भाजपा और कांग्रेस आठ-आठ सीटों पर तथा ए आई एम आई एम एक सीट पर आगे है।

उत्‍तर प्रदेश की 80 में से 36 पर भाजपा, 33 पर समाजवादी पार्टी, 7 पर कांग्रेस, 2 पर आरएलडी तथा एडीएल और आजाद समाज पार्टी -काशीराम एक-एक सीट पर आगे हैं।

उत्‍तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

पश्चिम बंगाल की 42 में से 31 पर तृणमूल कांग्रेस, 10 सीट पर भाजपा, एक पर कांग्रेस आगे है।

मणिपुर की दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे है।

मेघालय की दो में से एक-एक सीट पर कांग्रेस और वी ओ टी पी पी बढ़त बनाए हुए है।

मिजोरम की एकमात्र सीट पर जे पी एम पार्टी आगे चल रही है।

नागालैंड की एकमात्र सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।

अरुणाचल की दोनों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

त्रिपुरा में दोनों सीटों पर भाजपा आगे है।

सिक्किम की एकमात्र सीट पर एस के एम पार्टी आगे है।

लक्षद्वीप में एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

पुडुचेरी की एकमात्र सीट पर कांग्रेस आगे है।

दादरा और नगर हवेली की दो सीट में से भाजपा और निर्दलीय एक-एक सीट पर आगे हैं।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह की एकमात्र सीट पर भाजपा आगे है।

जम्‍मू-कश्मीर में पांच में से भाजपा और नेशनल कांफ्रेंस दो-दो सीट पर और एक पर निर्दलीय आगे हैं।

लद्दाख की एक सीट पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *