Kerala: वायनाड ज़िले में चमगादड़ों में निपाह वायरस (Nipah virus) होने की पुष्टि, सरकार ने दी सर्तक रहने की हिदायत

Kerala: वायनाड ज़िले में चमगादड़ों में निपाह वायरस (Nipah virus) होने की पुष्टि, सरकार ने दी सर्तक रहने की हिदायत

Kerala: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने केरल के वायनाड जिले में बतेरी और मनानथावाडी क्षेत्रों में चमगादड़ों में निपाह वायरस होने की पुष्टि की है।

पिछले महीने इन क्षेत्रों से लिये गये नमूनों के बाद इसकी पुष्टि की गई है।

राज्‍य की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया है कि स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों को सर्तक रहने तथा पक्षियों और पशुओं के खाये फलों को नहीं खाने को कहा गया है। अन्‍य जिलों में वायरस की मौजूदगी के बारे में अध्‍ययन किया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में स्‍थापित केरल-निपाह अनुसंधान के लिए एक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र को राज्‍य स्‍तरीय अनुसंधान के रूप में उन्‍नत किया जायेगा।

इस बीच कोझिकोड में वायरस से संक्रमित पाए गए मरीजों की आइसोलेशन अवधि समाप्‍त हो गयी है। कोझिकोड जिले को निपाह वायरस मुक्‍त घोषित करने के लिए कल गुरुवार को होने वाला आयोजन स्‍थगित कर दिया गया है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *