पानी की बर्बादी की तो देना पड़ेगा दो हजार जुर्माना: दिल्ली सरकार

पानी की बर्बादी की तो देना पड़ेगा दो हजार जुर्माना: दिल्ली सरकार

दिल्ली में पानी की समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने शहर में पानी की बर्बादी की जांच के लिए 200 दलों का गठन किया है।

ये दल आज से पूरे शहर में पानी की बर्बादी का निरीक्षण करेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाएंगे।

पाइप से कार धोने, पानी की टंकियों से पानी का रिसाव और निर्माण या वाणिज्यिक कार्यों के लिए पीने के पानी का दुरुपयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी।

उल्लंघन करने वाले निर्माण स्थलों या वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के अवैध पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। जल मंत्री आतिशी ने कल दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इस संबंध में निर्देश दिया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी की समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शहर में पानी की बर्बादी का निरीक्षण करने के लिए दो सौ टीमों का गठन किया है। जल मंत्री आतिशी ने आज दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को आदेश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी टीमें कल से शहर का दौरा करें और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दो हजार रुपये का जुर्माना लगाएं।
आदेश में यह भी कहा गया है कि कारों को पाइप से धोने, पानी की टंकियों से पानी गिरने और निर्माण या वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए घरेलू जल आपूर्ति का उपयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी और निर्माण स्थलों या वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में अवैध जल कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *