Easter 2024: ईस्टर का पर्व आज पूरी दुनिया में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है

Easter 2024: ईस्टर का पर्व आज पूरी दुनिया में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है
Easter 2024: ईस्टर का पर्व आज पूरी दुनिया में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मान्‍यता है कि क्रूस पर चढ़ाए जाने के बाद प्रभु यीशु आज के ही दिन पुनर्जीवित हो गए थे।

कल रात देश के विभिन्न गिरजाघरों में मध्य रात्रि ईस्टर प्रार्थना आयोजित की गईं। इस उत्सव को नई शुरुआत और वसंत के आगमन के प्रतीक रूप में भी देखा जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर भारत और विदेश में रहने वाले नागरिकों, विशेषकर ईसाई समुदाय को बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम और करुणा का प्रतीक है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी लोगों को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शुभकामना संदेश में कहा कि ईस्टर प्रेम, करुणा और क्षमा का पुनर्स्मरण कराता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया संदेश में, श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह विशेष अवसर नवीनीकरण और आशावाद का संदेश संप्रेषित करेगा। उन्होंने मानव जाति के बीच एकता और शांति की कामना की।

नागालैंड में भी ईस्‍टर संडे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्‍य के सभी गिरजाघरों में आभार व्यक्त करने के लिए विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही हैं। गिरजाघरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। लोग ईस्‍टर विशेष सेवा में शामिल हो रहे हैं।

कोहिमा में ईस्टर सूर्योदय सेवा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग ऐतिहासिक डीसी बंगला में एकत्र हुए और आभार प्रार्थना में भाग लिया।

इस अवसर पर राज्यपाल ला गणेशन ने लोगों से मानवता के प्रति ईश्वर के प्रेम और क्षमा की भावना के अनुकरण का आह्वान किया। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कामना की कि ईस्टर सभी के जीवन में प्रेम, आशा और प्रसन्नता लेकर आए।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *