दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा इस्‍तीफा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा इस्‍तीफा
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद आज दिल्‍ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अपना त्‍याग पत्र सौंप दिया है। सुश्री आतिशी ने आज सुबह राज निवास में उप-राज्‍यपाल को त्‍याग पत्र सौंपा।
सुश्री आतिशी अपनी कालकाजी सीट बरकरार रखने में सफल रहीं। उन्‍होंने आम आदमी पार्टी संयोजक और पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पद से त्‍याग पत्र देने के बाद पिछले वर्ष सितंबर में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
इस बीच, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली की सातवीं विधानसभा को 8 फरवरी से भंग कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतकर विजयी हुई। भाजपा  की 26 वर्ष से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी हुई है। आम आदमी पार्टी ने केवल 22 सीटें जीती। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद अगले सप्ताह भाजपा सरकार बनाने का दावा कर सकती है।
मीडिया से बातचीत में भाजपा के दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा लोगों से किए गए वादों को पूरा करेगी और दिल्‍ली को विकसित राजधानी बनाएगी।
Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *