Culture Ministry: संस्कृति मंत्रालय, लाल किले में भारत कला, वास्तुकला और डिजाइन-आर्ट बिनाले का आयोजन करेगा

Culture Ministry: संस्कृति मंत्रालय, लाल किले में भारत कला, वास्तुकला और डिजाइन-आर्ट बिनाले का आयोजन करेगा

Culture Ministry: संस्कृति मंत्रालय, लाल किले में भारत कला, वास्तुकला और डिजाइन-आर्ट बिनाले का आयोजन करेगा।

इसका उद्देश्‍य कला और कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करना है।  इसका उद्घाटन 8 दिसम्‍बर को किया जाएगा और 9 से 15 दिसंबर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आज नई दिल्ली में मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए, संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि इस आयोजन में पारंपरिक कारीगर, समकालीन डिजाइनर, क्यूरेटर और विचारक शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि  प्राचीन, आधुनिक, समकालीन और तकनीक-संचालित कला, वास्तुकला और डिजाइन तक फैली देश की कलात्मक विरासत की समृद्ध परम्‍परा का जश्न मनाने के लिए यह एक अभिनव पहल है। सार्वजनिक कला प्रतिष्ठान, कला बाज़ार और सांस्कृतिक कार्यक्रम कला इसके प्रमुख आकर्षण होंगे।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *