CM Yogi Aditya Nath कानून का राज विकास की पहली गारंटी

CM Yogi Aditya Nath कानून का राज विकास की पहली गारंटी

CM Yogi Aditya Nath उत्तर प्रदेश की पुलिस अब और मजबूत होने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि इस साल प्रदेश में एक लाख नई पुलिस भर्तियां होंगी। होमगार्ड से लेकर दरोगा तक सभी पदों पर बहाली की जाएगी। यह ऐलान उस मौके पर हुआ जब सीएम ने 936 नवनियुक्त रेडियो ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष रहेगी।

न सिफारिश चलेगी, न लेनदेन,  जिसमें दम है वही आगे बढ़ेगा, नौ साल में दो लाख बीस हजार भर्तियां

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले नौ सालों में दो लाख बीस हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती बिना किसी भेदभाव के की गई है।

यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों की कुल पुलिस संख्या भी इतनी नहीं है जितनी अकेले उत्तर प्रदेश में पिछले नौ सालों में भर्ती की गई है। इसके अलावा पांच सौ से ज्यादा कुशल खिलाड़ियों को भी पुलिस बल में जगह दी गई है जिसका नतीजा यह है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रदर्शन पहले से काफी बेहतर हुआ है।

पहले तीन हजार की क्षमता, अब साठ हजार एक साथ ट्रेनिंग

सीएम ने बताया कि नौ साल पहले हालात यह थे कि एक बार में सिर्फ तीन हजार पुलिसकर्मियों को ही ट्रेनिंग दी जा सकती थी। यह एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। साल 2025 में साठ हजार दो सौ चौवालीस सिपाहियों की भर्ती हुई और सभी को उत्तर प्रदेश में ही एक साथ प्रशिक्षण दिया गया। योगी ने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि अगर नीयत साफ हो और नीति स्पष्ट हो तो बड़े से बड़ा काम किया जा सकता है।

मॉडल थाने, हाईराइज बैरक और महिला बटालियन

सीएम ने बताया कि पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश में बड़े पैमाने पर काम हुआ है। पहले कई जिलों में पुलिस लाइन तक नहीं थी। थानों के पास अपने भवन नहीं थे। लेकिन अब हाईराइज बैरक बन रहे हैं, मॉडल थाने तैयार हो रहे हैं और नए फायर स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। एसएसएफ और एसडीआरएफ जैसे बल गठित किए गए हैं और महिला पुलिस की नई बटालियन भी तैयार की गई है।

कानून व्यवस्था मजबूत तो निवेश अपने आप आता है

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून का मजबूत राज ही असली विकास की नींव होता है। जब प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई तो निवेशकों का भरोसा भी बढ़ा। आज बड़े बड़े निवेशक उत्तर प्रदेश की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे खुद को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से मजबूत रखें क्योंकि एक फिट और सतर्क पुलिस बल ही समाज की सही मायनों में रक्षा कर सकता है।

काबिलियत से मिलती है नौकरी, सिफारिश का जमाना गया

सीएम ने कहा कि एक वक्त था जब भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और भेदभाव की शिकायतें आम थीं। लेकिन अब वह दौर बीत चुका है। आज जिसमें क्षमता है उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे मेहनत और ईमानदारी पर भरोसा रखें। विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हर नागरिक अपना काम पूरी निष्ठा और लगन से करेगा।वित्त मंत्री ने कविता सुनाकर बांधा समांकार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भी नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने एक प्रेरणादायक कविता सुनाई और कहा कि पुलिस की वर्दी सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि समाज में सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से किया गया काम न सिर्फ खुद को संतोष देता है बल्कि पूरे समाज को प्रेरित करता है। जो धन गलत तरीके से कमाया जाता है वह कभी सुकून नहीं देता। उन्होंने सभी से संकल्प लेने की अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB

more then 30 yrs experience of Print and Electronic media. Hold the key positions in various popular media organizations as Bureau chief, Special Correspondent-investigative stories, News Editor.

Areas of Expertise: Reporting and Analysis on Contemporary, Political, Social, and Geopolitical Issues
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *