भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार हटाना चाहती है और कांग्रेस भ्रष्टाचारी को बचाना चाहती है- PM Modi

भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार हटाना चाहती है और कांग्रेस भ्रष्टाचारी को बचाना चाहती है- PM Modi

PM Modi ने आज त्रिपुरा में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के गठबंधन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि दक्षिणी राज्य केरल में दोनों पार्टियां एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन हैं।

अगरतला में एक रैली में श्री मोदी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के युवराज उत्तर प्रदेश में एक संसदीय क्षेत्र से हारने के बाद अपना गौरव बचाने के लिए केरल चले गए।   उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार हटाना चाहती है और कांग्रेस भ्रष्टाचारी को बचाना चाहती है।

उन्होंने कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी को अवसरवादी बताते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां एक ही नीति पूरब को लूटो” पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस और कम्‍युनिस्‍ट पार्टी की पूरब को लूटो नीति को बंद कर दिया गया।

उन्होंने राज्य के दूर-दराज के इलाकों से आए लोगों को यह भी बताया कि वह 50 से अधिक बार पूर्वोत्तर का दौरा कर चुके हैं।

श्री मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा विकास की राजनीति की बात करती है और कम्‍युनिस्‍ट पार्टी विनाश की बात करती है, जबकि कांग्रेस भ्रष्टाचार की राजनीति की बात करती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से त्रिपुरा के ढाई लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि अंतरित की जाती है। श्री मोदी ने कहा कि राज्य में तीन लाख से अधिक महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन मिला है।

श्री मोदी ने कहा कि पार्टी का घोषणापत्र राज्य के लिए समृद्ध साबित होगा।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *