Nobel Prize 2023: आर्थिक विज्ञान में योगदान के लिए क्लाउडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize 2023: आर्थिक विज्ञान में योगदान के लिए क्लाउडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize 2023: वर्ष 2023 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन को प्रदान किया जाएगा।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने आज इसकी घोषणा की। आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार को स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार के रूप में जाना जाता है। क्लाउडिया गोल्डिन को यह पुरस्‍कार “महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में हमारी समझ को उन्नत करने के लिए” दिया जाएगा।

अब तक सिर्फ दो महिलाओं, एलिनोर ओस्ट्रोम और एस्थर डफ्लो को आर्थिक विज्ञान में असाधारण योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गोल्डिन यह सम्‍मान पाने वाली तीसरी महिला होंगी।

यह भी पढ़ें: 2023 Nobel Peace Prize: महिला उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई के लिए ईरान की नर्गिस मोहम्मदी को नोबेल शांति पुरस्कार

नोबेल पुरस्कारों की दो अक्टूबर को शुरू हुई घोषणा, आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में पुरस्‍कार की घोषणा के साथ समाप्त हुई। पिछले सप्ताह चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिये जाने वाले नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई थी।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *