Ind Vs Ban U19: आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप (U19 World Cup) में भारत ने कल रात दक्षिण अफ्रीका के ब्लूमफ़ोनटेन में बांग्लादेश पर 84 रनों की जीत से अपना अभियान शुरू किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेटों पर 251 रन बनाये।
आदर्श सिंह ने 76 और कप्तान उदय सहारन ने 64 रनों की शानदार पारी खेली। बांग्लादेश के मारूफ मृधा ने पांच विकेट लिये।
252 रनों के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की टीम 45 ओवर और 5 गेंदों में 167 रन ही बना सकी। मोहम्मद शिहाब जेम्स ने सबसे अधिक 54 रन बनाये। भारत के सोमी पाण्डेय ने चार खिलाड़ियों को आउट किया। आदर्श सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
अन्य मैचों में कल इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 7 विकेटों से और पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 181 रनों से हराया। भारत का अगला मैच बृहस्पतिवार को आयरलैंड के साथ होगा।
more then 30 yrs experience of Print and Electronic media. Hold the key positions in various popular media organizations as Bureau chief, Special Correspondent-investigative stories, News Editor.
Areas of Expertise:
Reporting and Analysis on Contemporary, Political, Social, and Geopolitical Issues