Ind vs SA 2ndODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट-टीमों के बीच आज शाम साढ़े चार बजे खाबेखा के सेंट जॉर्ज पार्क में मुक़ाबला होगा

Ind vs SA 2ndODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट-टीमों के बीच आज शाम साढ़े चार बजे खाबेखा के सेंट जॉर्ज पार्क में मुक़ाबला होगा

Ind vs SA 2ndODI: क्रिकेट में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें खाबेखा के सेंट जॉर्ज पार्क में आमने सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम चार बजकर तीस मिनट पर शुरू होगा।

इससे पहले रविवार को जोहानिसबर्ग में तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एक दिवसीय मुकाबले में भारत ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेटों से हरा दिया था। भारत ने 117 रनों के लक्ष्य को केवल दो विकेटों के नुकसान पर 16 ओवर और चार गेंदों में ही हासिल कर लिया था।

सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 55 रन और श्रेयस अय्यर ने 52 रन बनाए, जो भारतीय खिलाड़ियों का सर्वाधिक स्कोर है। पहले बल्लेबाजी चुनकर मैदान में उतरी मेजबान टीम 27 ओवर और तीन गेंदों में 116 के रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। अर्शदीप एक दिवसीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गये। साथ ही वे एक दिवसीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज हैं। वहीं आवेश खान ने चार विकेट लिए। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में के एल राहुल इस श्रृंखला में टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच श्रृंखला का एक दिवसीय मैच बृहस्पतिवार को पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जायेगा।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *