Women’s Hockey Team: राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 34 सदस्यीय महिला हॉकी टीम घोषित

Women’s Hockey Team: राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 34 सदस्यीय महिला हॉकी टीम घोषित

Women’s Hockey Team: हॉकी इंडिया ने साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) केंद्र में 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले सीनियर राष्ट्रीय महिला कोचिंग शिविर के लिए सोमवार को 34 सदस्यीय संभावित टीम घोषित की।

टीम की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण कदम

भारत को 15 से 22 दिसंबर के बीच वेलेंसिया में होने वाले 5 देशों के टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। भारत के अलावा इस प्रतियोगिता में आयरलैंड, जर्मनी, बेल्जियम और मेजबान स्पेन की टीम भाग लेगी।

रांची में 13 जनवरी से शुरू होने वाले FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स के लिए भारतीय टीम की तैयारी के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है।

टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: सविता, रजनी एतिमारपु, बिचू देवी खारीबाम, बंसारी सोलंकी।

डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, अक्षता अबासो ढेकाले, ज्योति छत्री, महिमा चौधरी।

मिडफील्डर: निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरंबम, ज्योति, नवजोत कौर, मोनिका, मारियाना कुजूर, सोनिका, नेहा, बलजीत कौर, रीना खोखर, वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, अजमीना कुजूर।

फारवर्ड: लालरेम्सियामी, नवनीत कौर, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी, दीपिका, संगीता कुमारी, मुमताज खान, सुनेलिता टोप्पो, ब्यूटी डुंगडुंग।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *