Subrata Roy Biopic: दुनिया को अलविदा कह गए मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय, अब फिल्म में दिखेगी जीवन की कहानी

Subrata Roy Biopic: दुनिया को अलविदा कह गए मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय, अब फिल्म में दिखेगी जीवन की कहानी

Subrata Roy Biopic: 14 नवंबर की रात को जहां पर मशहूर बिजनेस मैन सुब्रतो रॉय (Subrata Roy) का निधन हो गया है तो वहीं पर कहा जा रहा है कि, लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे जहां पर मुंबई में अंतिम सांस ली। दुनिया को अलविदा कह चुके इस बिजनेसमैन की कहानी अब बड़े पर्दे पर आपको दिखेगी जहां पर बायोपिक बनाने की घोषणा हो गई है।

10 जून को की थी फिल्म की घोषणा

आपको बताते चलें, दिवंगत सुब्रतो रॉय की जिंदगी के अहम पहलूओं को फिल्म में दिखाया जाएगा। जी हां ‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन बिजनेसमैन रॉय पर बायोपिक ‘सहाराश्री’ बना रहे है। इस फिल्म की घोषणा बीते 10 जून को की गई थी।  सेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सहाराश्री का मोशन पोस्टर शेयर किया था, जिसमें एक शख्स हाथ में सहारा ग्रुप का चेक लिए नजर आ रहा है, जिसका चेहरा दिखाई दे नहीं दे रहा है। ये चेक भारतवासियों के लिए है। इस पोस्ट के कैप्शन में सुदीप्तो सेन ने लिखा है-

”सहाराश्री सुब्रत रॉय के जीवन की असामान्य पहेली की यात्रा पर निकल पड़े हैं। उनके जीवन से जुड़े अहम पहलू, कुछ अनकही कहानी और ऐसी बातें जो शायद ही कोई और उनके बारे में जानता होगा, उस सब के साक्षी आप सहाराश्री के जरिए बनेंगे।

जल्द रिलीज होगी फिल्म

आपको बताते चलें, दिवंगत बिजनेसमैन सुब्रतो रॉय की फिल्म को लेकर जहां पर हर किसी को इंतजार है वहीं पर मेकर्स इस फिल्म को जल्द रिलीज कर सकती है इसकी रिलीज डेट का एलान जल्द होगा। सुब्रत रॉय की मौत देश के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *