Bollywood News: वीकेंड में विक्रांत की फिल्म को मिला रिस्टार्ट

Bollywood News: वीकेंड में विक्रांत की फिल्म को मिला रिस्टार्ट

Bollywood News: बीते हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों में एक्टर विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) की फिल्म को वीकेंड का जमकर फायदा मिला है।

यहां पर इस फिल्म ने कमाई के मामले में उछाल पाया है। दो दिनों की धमाकेदार कमाई के बाद फिल्म ने तीसरे दिन भी शानदार कलेक्शन किया है।

12वी फेल लोगों को आई पसंद
एक्ट्रेस कंगना की तेजस के अलावा विक्रांत मेसी की फिल्म ’12वीं फेल’ आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म को लेकर विक्रांत मेसी की एक्टिंग के साथ फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया जा रहा है। सिर्फ आर्टिस्ट का काम पसंद आना ही काफी नहीं होता। बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी मायने रखते हैं।

जानिए कितना रहा कलेक्शन
यहां पर फिल्म के कलेक्शन की बात की जाए तो, फिल्म ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन 1.11 करोड़ और दूसरे दिन 2.50 करोड़ कमाने के बाद फिल्म ने तीसरे दिन 3.10 करोड़ कमाए हैं। इससे अब तक का टोटल कलेक्शन 6.70 करोड़ हो गया है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *