Prabhas Wedding: जल्द शादी के बंधन में बंधेगें साउथ एक्टर प्रभास

Prabhas Wedding: जल्द शादी के बंधन में बंधेगें साउथ एक्टर प्रभास

Prabhas Wedding: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास जहां पर अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते है वहीं पर उनकी शादी को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे है। इसे लेकर ही एक्टर की चाची श्यामला देवी ने बड़ा खुलासा किया है कि, एक्टर शादी के बंधन में जल्द बंधने वाले है।

मीडिया के सामने किया खुलासा

यहां पर एक्टर प्रभास को लेकर पूछे शादी के सवाल पर मीडिया के सामने उनकी चाची श्यामला देवी ने कहा, ‘हमारे पास दुर्गम्मा का आशीर्वाद है। ईश्वर हम सभी का अच्छे से ख्याल रखेगा। प्रभास की शादी जरूर होगी और जल्द ही होगी। हम आप सभी को शादी के लिए आमंत्रित करेंगे और इसका जश्न मनाएंगे।’

शादी जल्दी होने की खबर पर यह सामने नई आया है कि, एक्टर की दुल्हनिया कौन होगी।

अनुष्का संग सामने आई थी शादी की तस्वीरें

यहां पर खबरों की माने तो, बीते दिनों ही एक्टर प्रभास की एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की  AI जेनरेटेड शादी की तस्वीरें वायरल हो गई थीं। जिसे लेकर फैंस उत्सुक हो गए थे कि, प्रभास और अनुष्का को सच में शादी कर लेनी चाहिए। दोनों की जोड़ी को ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ में काफी पसंद किया गया था।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *