Navratri 2023: कल से चित्रा नक्षत्र में हो रही है शारदीय नवरात्रि की शुरूआत

Navratri 2023: कल से चित्रा नक्षत्र में हो रही है शारदीय नवरात्रि की शुरूआत

Shardiya Navratri 2023: इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 15 अक्टूबर से होने जा रही है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार की नवरात्रि पूरे नौ दिन चलेंगी। तो वहीं इस बार नवमीं और दशहरा एक साथ रहेगा। चलिए जानते हैं इस बार शारदीय नवरात्रि में क्या खास रहने वाला है।

चित्रा नक्षत्र में शुरू होंगी शारदीय नवरात्रि

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार (9893159724) इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरूआत चित्रा नक्षत्र में होने जा रही है। माता रानी की सवारी गज होगी यानि इस मां शारदा गज पर सवार होकर आएंगी।

पूरे नौ दिन की होगी शारदीय नवरात्रि

इस बार शारदीय नवरात्रि में तिथि का क्षय नहीं होगा। यानि शारदीय नवरात्रि पूरे नौ दिन की रहेंगी। हालांकि नवमी और दशहरा एक साथ होगा। 23 अक्टूबर को नवमी और दशहरा एक साथ मनाया जाएगा। जिनके घरों में नवमी पूजन होता है वे इसी दिन यानि 23 अक्टूबर को ही पूजा करेंगे। इसके बाद इसी दिन दशहरा पूजन होगा।

रविवार को शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होगी शुभ

शारदीय नवरात्रि की शुरूआत रविवार यानि 15 अक्टूबर से हो रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार रविवार का दिन भगवान सूर्य की उपासना का दिन है। यानि इस दिन से मां शारदा की उपासना की शुरूआत बेहद खास होगा।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *